फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accident

आग लगने से गैस सिलेंडर में विस्फोट

Tue, 17 Sep 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
accident
बाराबंकी। गैस रिसाव से लगी आग बुझाने के दौरान रविवार रात एक सिलेंडर फट गया। इस हादसे में परिवारीजनों के साथ दमकल कर्मी बाल-बाल बच गए। आग लगने से घर में रखा काफी सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। सिलेंडर फटने से मकान में दरारें आ गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बदोसराय क्षेत्र के ग्राम सहरी निवासी यार मोहम्मद के यहां में रविवार रात गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। हादसे के वक्त यार मोहम्मद का बेटा शान मोहम्मद चाय बना रहा था। अचानक आग फैलने से छत पर रखा छप्पर जलने लगा। यह देख परिवारीजन घर से बाहर भाग निकले। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। दमकल वाहन के साथ पहुंचे कर्मी आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान सिलेंडर में धमाका हो गया। इसके चलते मकान की छत व दीवारों में दरार पड़ गई। कोई भी व्यक्ति धमाके की चपेट में नहीं आया। आग लगने से घर में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया है। कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि समय रहते आग बुझा ली गई। इससे बड़ा हादसा टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed