{"_id":"5d4724e08ebc3e6cf57b3afe","slug":"accident-barabanki-news-lko4746826110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोर का शव मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोर का शव मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बाराबंकी। पांच दिन से लापता एक किशोर का शव गांव के बाहर फंदे से लटका मिला। युवक साड़ी से लिटपा था। पिता ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि कोई तहरीर नहीं दी गई है।
असंद्रा क्षेत्र के ग्राम पहलवान पुरवा मजरे धारुपुर निवासी तेज बहादुर का इकलौता बेटा दिवाकर (16) देवीगंज चौराहा स्थित सौरभ शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में कक्षा-आठ का छात्र था। इस समय वह स्कूल नहीं जा रहा था। पुलिस के मुताबिक पांच दिन पूर्व दिवाकर लापता हो गया था। पारिवारीजनों ने तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी। इस बीच रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक पेड़ में बंधे फंदे लटका एक किशोर का शव देखा। ग्रामीणों के मुताबिक युवक साड़ी से लिपटा था।
ग्राम प्रधान हरिशंकर यादव से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया तो उसकी शिनाख्त दिवाकर के रूप में हुई। दिवाकर तीन बहनों में अकेला भाई था। तेज बहादुर का आरोप है कि उनके पुत्र की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर एसओ उदयराज निषाद का कहना है कि पांच दिन से लापता किशोर का शव पेड़ से लटका मिला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवारीजनों की तहरीर मिलने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।