{"_id":"62af746bb1caa615fc27a1c5","slug":"a-youth-arrested-for-unwanted-post-on-social-media-barabanki-news-lko635947080","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर अवांछित पोस्ट पर एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर अवांछित पोस्ट पर एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी/सिरौलीगौसपुर। अग्निपथ योजना को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। बदोसराय थाने की पुलिस ने रविवार को हजरतपुर गांव के जसवंत सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि शांतिभंग करने की आशंका के आरोप में कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि युवक पर पहले से एक मुकदमा दर्ज है।
अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को घोषित भारत बंद से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। रविवार को पुलिस के अधिकारी से लेकर थानाध्यक्ष तक गांवों में जाकर प्रधानों से मिले और सेना भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं से बात कर उन्हें योजना की खूबियों से अवगत कराया। प्रशासन ने भी सभी एसडीएम को पूरी तरह सतर्क रहने व एक-एक गतिविधि पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। वहीं रेलवे स्टेशनों के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
अग्निपथ योजना को लेकर जहां कई प्रदेशों में युवाओं में आक्रोश के कारण आगजनी, तोड़फोड़ व प्रदर्शन आदि हो रहे हैं, वहीं अहमदपुर टोल प्लाजा, सफदरगंज चौराहा व रसौली आदि जगहों पर पुलिस की मुस्तैदी देखी गई। टोल प्लाजा पर आगजनी होने के कारण अहमदपुर टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। अहमदपुर की पुलिस द्वारा 24 घंटे टोल की निगरानी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर सफदरगंज चौराहा, दादरा व रसौली में भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
कोटवाधाम, पंजरौली, किन्तूर व बदोसरांय में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं एवं उनके अभिभावकों तथा दुकानदारों से पुलिस ने संवाद करते हुए कहा कि युवा अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें। किसी के बहकावे में आकर धरना-प्रदर्शन न करने की अपील की। कहा कि भारत बंद का आवाहन करने वालों से सतर्क रहें। कहा कि अफवाह न फैलाएं, किसी भी धरना-प्रदर्शन का हिस्सा युवा न बनें, धरना-प्रदर्शन किसी मामले का हल नहीं है।
लोनीकटरा क्षेत्र के मंगलपुर स्थित मिनी स्टेडियम में एएसपी मनोज पांडेय ने एसओ गजेंद्र प्रताप के साथ पहुंचकर युवाओं से बात की और उन्हें इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इसी तरह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में भी पुलिस कर्मियों ने युवाओं से गांव-गांव जाकर बात कर उन्हें शांति बनाए रखने अपील की है।
अग्निपथ योजना के मद्देनजर भारत बंद के एलान को लेकर पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने को पूरी तरह से तैयार है। पुलिस के अधिकारी और एसओ गांवों का लगातार भ्रमण प्रधानों और युवाओं से बात कर उन्हें योजना की खूबियों से अवगत करा रहे हैं। सभी थानाध्यक्षों को पूरी तरह से सतर्क रहने के आदेश दिए गये हैं।
-अनुराग वत्स, एसपी
अग्निपथ योजना को लेकर भारत बंद की घोषणा के बाद सभी एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व कर्मियों को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। सभी अधिकारी लगातार प्रधान और युवाओं से संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान यदि कोई कानून हाथ में लेने का प्रयास करेगा तो प्रशासन और पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।
-राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी
शहर में सेना की तैयारी समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कई कोचिंग सेंटर खुले हैं। रविवार को पुलिस ने कोतवाली में सोलह कोचिंग संचालकों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने कोचिंग संचालकों से कहा कि वे अपने यहां पढ़ने वाले छात्रों को जागरूक करें जिससे उनका ध्यान भटकने न पाए। एसपी ने भी युवाओं से इस योजना के बारे में जानकारी कर इसका लाभ उठाने की बात कही है। यदि कोई इसके खिलाफ गलत प्रचार करता है तो कप्तान ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
अग्निपथ योजना के विरोध में दो दिन पहले हैदरगढ़ में प्रदर्शन करने वाले युवकों की धरपकड़ शुरू हो गई है। सोशल साइट पर वायरल फोटो व वीडियो के आधार पर पुलिस ने दस से अधिक युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने कस्बा में गायत्री मंदिर के पास घर में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से करीब दस युवकों को हिरासत में लिया है। कोतवाल बीके वर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।