फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A Youngster died in a road accident.

Barabanki News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 20 Jan 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 20 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
A Youngster died in a road accident.
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र हैदरगढ़ में रविवार को रायबरेली मार्ग पर तेज रफ्तार एसयूवी कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी हैदरगढ़ में मृत घोषित कर दिया गया। युवक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह पिता के साथ लखनऊ के होटल में काम करता था। परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन


जिला रायबरेली के थाना शिवगढ़ के अछई गांव निवासी सौरभ मिश्रा (26) रविवार को बाइक से लखनऊ जा रहे थे। रायबरेली मार्ग पर लाही गांव के हनुमंत नगर चौराहा के पास तेज गति से आई एसयूीवी कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सौरभ बाइक चलाते समय हेलमेट पहने हुए थे लेकिन सीने में गहरी चोट व पैर टूटने से मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी व छह साल का पुत्र विशु है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सौरभ लखनऊ के एक होटल में काम करते थे। कार व चालक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed