{"_id":"65e628aae0410225d1054081","slug":"a-young-man-who-was-taking-the-exam-in-place-of-someone-else-was-caught-barabanki-news-c-315-1-brp1007-113928-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा
Tue, 05 Mar 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकलचियों के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को पहली पाली में रामसनेहीघाट कोतवाली इलाके में केंद्र व्यवस्थापक ने दूसरे छात्र के नाम पर परीक्षा देने बैठे युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं फतेहपुर में डीआईओएस ने एक छात्रा को नकल करते पकड़ा।
रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के आधुनिक भारती इंटर कॉलेज कोटवासड़क में सुबह की पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा कराई जा रही थी। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक और सचल दल ने जांच के दौरान एक युवक को पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक सतीश वर्मा ने बताया कि परीक्षा में बाबूराम मनोहर इंटर काॅलेज उधौली के छात्र पुरुषोत्तम निवासी ग्राम जाटा सतरिख को शामिल होना था, लेकिन उसके स्थान पर सोनू निवासी जाटा परीक्षा देने पहुंचा था।
इंस्पेक्टर ओपी तिवारी ने बताया कि पुरुषोत्तम की भी तलाश की जा रही है। वहीं, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी की अगुवाई वाले सचल दल ने सरस्वती शिशु मंदिर फतेहपुर में चेकिंग के दौरान अनुचित साधन के साथ एक छात्रा को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। इस पर छात्रा की उत्तर पुस्तिका के साथ नकल नत्थी कर दी गई और उसे दूसरी उत्तर पुस्तिका देकर परीक्षा दिलाई गई। उधर, यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को 3277 विद्याथी गैरहाजिर रहे।