फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A young man who had gone to Gujarat died under suspicious circumstances, protests were held with his body.

Barabanki News: गुजरात गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव रखकर किया प्रदर्शन

Wed, 24 Sep 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 24 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
A young man who had gone to Gujarat died under suspicious circumstances, protests were held with his body.
कोटवाधाम। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के कमोली गांव से 13 दिन पहले गुजरात के अहमदाबाद में कमाने गए युवक सिरताज (20) की वहीं पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह सिरताज का शव गांव पहुंचा तो उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले। इसे देख कर भड़के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने साथ गए दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोटवाधाम–कोटवासड़क मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

आक्रोशित लोग सड़क पर लेट कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। करीब दो घंटे तक चले बवाल के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद ही नाराज लोगों ने रास्ता जाम व प्रदर्शन खत्म किया। कमोली गांव निवासी अशमद अली ने बताया कि उनका पुत्र सिरताज 13 दिन पहले अहमदाबाद गया था। उसे ढेकवा गांव के कमलेश और चंद्रशेखर रोजगार दिलाने के लिए अहमदाबाद ले गए थे। आरोप लगाया कि वहां दोनों ने मिलकर सिरताज की पिटाई कर हत्या कर दी। परिजनों का कहना है कि उन्हें अहमदाबाद से फोन पर बेटे की मौत की सूचना दी गई। मंगलवार सुबह सिरताज का शव गांव पहुंचा तो चंद्रशेखर भाग निकला।
विज्ञापन

परिजनों ने जब शव देखा तो सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शव को खजुरी चौराहे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख दरियाबाद, बदोसराय, टिकैतनगर, रामसनेहीघाट, असन्द्रा और सफदरगंज थाने के पुलिस बल के साथ रामसनेहीघाट के सीओ जटाशंकर मिश्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपियों पर केस दर्ज करने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे परिजन जाम खत्म कर शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed