{"_id":"698b5ef2fd346a822a07cc40","slug":"a-young-man-riding-a-bike-was-caught-in-chinese-thread-and-received-five-stitches-barabanki-news-c-315-1-brp1006-158568-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चीनी मांझे की चपेट में आया बाइक सवार युवक, लगे पांच टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चीनी मांझे की चपेट में आया बाइक सवार युवक, लगे पांच टांके
Tue, 10 Feb 2026 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
देवा कस्बे के निकट देवा तकिया के पास चाइनीस मांझे से घायल बाइक सवार बृजेश यादव।
देवा। कस्बा देवा के मोहल्ला तकिया में मंगलवार दोपहर प्रतिबंधित चीनी मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नाक व बाईं आंख के ऊपर पांच टांके लगाए गए हैं। पुलिस युवक का बयान दर्ज किया है।
सीतापुर के थाना सिधौली क्षेत्र के खजुरिया निवासी बृजेश यादव (24) बाराबंकी में लखनऊ रोड स्थित एक होटल में कार्यरत हैं। वह अपने साथी राहुल यादव के साथ बाइक से होटल जा रहे थे। देवा कस्बे निकट स्थित तकिया मोहल्ले के पास चीनी मांझे से बृजेश यादव का चेहरा व नाक बुरी तरह से कट गया। इससे दोनों युवक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद बाइक पर पीछे बैठे राहुल यादव ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी देवा ले जाया गया। इंस्पेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। संवाद