{"_id":"68ffc0cd2d65c3f6450814e7","slug":"a-van-caught-fire-while-filling-gas-a-woman-and-a-youth-were-burnt-barabanki-news-c-315-1-brp1006-150572-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गैस भरते समय वैन में लगी आग, महिला व युवक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गैस भरते समय वैन में लगी आग, महिला व युवक झुलसे
Tue, 28 Oct 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
कुर्सी। थाना क्षेत्र कुर्सी के बनौका महमूदपुर गांव में सोमवार सुबह एलपीजी सिलिंडर से वैन में गैस भरते समय आग भड़क गई। आग इतनी भीषण थी कि पास में खड़ी दूसरी वैन भी इसकी चपेट में आ गई। हादसे में वैन चालक और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार अनवारी गांव निवासी युवक पप्पू सोमवार सुबह अपनी वैन लेकर रमेश निवासी बनौका महमूदपुर गांव के यहां पहुंचे थे। एकांत देखकर पप्पू वैन में एलपीजी सिलेंडर से गैस भर रहा था। तभी गैस रिसाव से सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने वैन को चपेट में ले लिया। हादसे में पप्पू बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर घर के बाहर आई रमेश की पत्नी मंजू ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी आग की चपेट में आ गईं। इसी दौरान पास खड़ी दूसरी वैन तक भी आग की लपटें पहुंचीं, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। एसएचओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।