फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A stage will be set for children to showcase their talent.

Barabanki News: बच्चों के लिए सजेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

Wed, 09 Sep 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 09 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
A stage will be set for children to showcase their talent.
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में इस बार वार्षिकोत्सव के बहाने बच्चों को अपने अंदर छुपी प्रतिभा दिखाने के लिए शानदार मंच मिलेगा। कक्षाओं में परचम लहराने वाले बच्चों के साथ ही उन्हें रोज स्कूल भेजने वाले माता-पिता और एसएमसी सदस्यों की भी मंच पर पीठ थपथपाई जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए शासन ने जिले के सभी परिषदीय स्कूलों (पीएम श्री छोड़कर) के लिए पांच हजार रुपये प्रति विद्यालय का बजट भी स्वीकृत किया है। यह धनराशि एसएनए स्पर्श पोर्टल के जरिये सीधे खातों में भेजी जा रही है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी के निर्देश पर इस बार 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच यह समारोह आयोजित होंगे। कार्यक्रम से दो दिन पहले बच्चे खुद अपने हाथों से निमंत्रण पत्र बनाकर ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों को न्योता देंगे। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों, शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले मेधावियों और खेल-सांस्कृतिक स्पर्धाओं के विजेताओं को उपहार दिए जाएंगे। वहीं, जिम्मेदार अभिभावकों को शॉल, स्मृति चिह्न या पौधा देकर सम्मानित किया जाएगा। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में अब वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसके तहत 15 फरवरी से 15 मार्च के बीच पारदर्शी तरीके से कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बजट का ब्योरा और तैयारियों का खाका
आयोजन में व्यवस्थाओं के लिए वित्तीय सीमा तय की गई है। लाउडस्पीकर, टेंट और कुर्सी के लिए अधिकतम 1500 रुपए, अभिभावकों के जलपान के लिए 1500 रुपए तथा पुरस्कार सामग्री के लिए 2000 रुपए निर्धारित हैं। बच्चों के लिए टिफिन बॉक्स, वॉटर बोतल, ड्राइंग बुक, ज्योमेट्री बॉक्स और महान विभूतियों की जीवन गाथा से जुड़ी प्रेरक पुस्तकें खरीदी जाएंगी। समारोह की निगरानी के लिए डायट प्राचार्य, बीएसए, एडी बेसिक, बीईओ और एआरपी-एसआरजी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रधानाध्यापक को पुरस्कार वितरण समारोह की जियो-टैग तस्वीरें प्रेरणा पोर्टल के एसएमसी मॉड्यूल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed