Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A new riverfront will now be built in the Cantt area

Barabanki News: अब कैंट में बनाया जाएगा नया रिवरफ्रंट

Wed, 15 Jul 2026 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A new riverfront will now be built in the Cantt area
लेआउट कीी सैटेलाइट तस्वीर। 
लखनऊ। गोमती के किनारों पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण और कंक्रीटीकरण पर उठ रहे गंभीर सवाल के बीच लखनऊ कैंट बोर्ड ने पिपराघाट के पास ऐतिहासिक दिलकुशा कोठी क्षेत्र में नया रिवरफ्रंट विकसित करने की योजना बनाई है। इस पर करीब 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नदी के किनारों पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन कॉरिडोर तैयार करने का प्रस्ताव है। उधर, पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि यदि परियोजना गोमती के प्राकृतिक बाढ़ क्षेत्र में आगे बढ़ती है तो नदी पर दबाव बढ़ेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हाल ही में गोमती के सक्रिय बाढ़ क्षेत्र में नियमों के विपरीत किसी भी निर्माण पर रोक लगाते हुए संबंधित विभागों को नोटिस जारी किया है। राजधानी के पर्यावरण विशेषज्ञ एडवोकेट आलोक सिंह ने चिंता जताई है कि नदी को सुंदर बनाने के नाम पर गोमती के प्राकृतिक स्वरूप, बाढ़ क्षेत्र और भूजल तंत्र को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


सिकुड़ते बाढ़ क्षेत्र से बढ़ रहा खतरा
आलोक सिंह का कहना है कि गोमती के दोनों किनारों पर लगातार कंक्रीट संरचनाएं बनने से नदी का प्राकृतिक बाढ़ क्षेत्र तेजी से सिमट रहा है। भूजल रिचार्ज भी प्रभावित हो रहा है। नदी भूजल से चलती है और इसका तंत्र कमजोर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार घट रही नदी की जैव विविधता
गोमती पर काम करने वाले पर्यावरण कार्यकर्ता एडवोकेट अनुराग पांडेय का कहना है कि प्राकृतिक नदी में उथले और गहरे जल क्षेत्र, रेतीले तट, दलदली इलाके, वेटलैंड और प्राकृतिक वनस्पतियां मछलियों, पक्षियों और अन्य जीवों का घर होती हैं। रिवरफ्रंट के बाद इन प्राकृतिक आवासों की जगह कंक्रीट के तट बनते जा रहे हैं। गोमती की जैव विविधता लगातार घट रही है। नदी का पारिस्थितिकी तंत्र खत्म हो गया तो इसकी पर्यावरणीय कीमत बहुत भारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed