{"_id":"67ea72ee94fa24cf1207155d","slug":"a-married-woman-died-in-doubtful-conditions-in-barabanki-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत: बड़े भाई के निधन के बाद छोटे भाई से हुई थी शादी, परिजन बोले... हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत: बड़े भाई के निधन के बाद छोटे भाई से हुई थी शादी, परिजन बोले... हत्या
Mon, 31 Mar 2025 04:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 31 Mar 2025 04:23 PM IST
सार
बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र के अकबरपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मामले की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र के अकबरपुर गांव में सोमवार सुबह नियाज की नवविवाहिता पत्नी शहनाज बानो (28) की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। मृतका की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। पुलिस के पहुंचने पर शव घर की पहली मंजिल के कमरे में बेड पर पड़ा मिला जबकि ससुरालियों ने फंदे से लटक कर मौत होना बताया।
विज्ञापन
शहनाज के मायके सुबेहा के बद्दी इस्लामपुर गांव निवासी पिता मोहम्मद शब्बीर के अनुसार बेटी की मौत की खबर उनको नहीं दी गई। मृतका के बड़े भाई सगीर ने बताया कि उनको अपनी ससुराल से सुबह सात बजे सूचना मिली। मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने मामला संदिग्ध देख हंगामा करना शुरू कर दिया। तब तक पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
मृतका के बड़े भाई सगीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी छोटी बहन शहनाज को पति मोहम्मद नियाज और जेठानी शबनम ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर दी। बताया कि बहन शहनाज की शादी तीन वर्ष पहले नियाज़ के बड़े भाई निहाल के साथ हुई थी। निहाल की बीमारी से मौत के बाद दिसंबर 2023 में उसके छोटे भाई नियाज के साथ शहनाज का निकाह हो गया था।
विज्ञापन
निकाह के बाद से ही पति नियाज और जेठानी शबनम मृतका को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मायके पक्ष के लोगों के मुताबिक पति पत्नी में संबंध अच्छे नहीं थे। शहनाज कुछ दिनों पहले अपने मायके चली गई थी। इसी शनिवार को पति नियाज उसको विदा करवाकर घर लाया था।
पुलिस ने मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार सिरौलीगौसपुर शरद सिंह की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति नियाज को हिरासत में लिया है। एसएचओ मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन