{"_id":"67607005afb86fb71107ad99","slug":"a-hotel-and-a-clothes-shop-caught-fire-due-to-a-short-circuit-barabanki-news-c-315-1-slko1014-129934-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शार्ट सर्किट से होटल व कपड़े की दुकान में आग लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शार्ट सर्किट से होटल व कपड़े की दुकान में आग लगी आग
Mon, 16 Dec 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुरटिकैतनगर(बाराबंकी)। शार्ट सर्किट के कारण दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित एक होटव व कपड़े की दुकान में आग लग गई। इसमें लाखों कीमत की संपत्ति जल कर नष्ट गई । कोतवाली फतेहपुर इलाके में एक होटल में आग लगने से 2.80 लाख रुपये नकद समेत लाखों की कीमत की संपत्ति व अन्य सामग्री जल कर नष्ट हो गई। वहीं टिकैतनगर कोतवाली इलाके में कपड़े की दुकान में आग से दुकान में रखा कपड़ों का स्टॉक जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीमों ने दोनों ही जगह काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फतेहपुर कस्बे में काजीपुर मोहल्ले के रामगोपाल के होटल में सोमवार को दोपहर में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। होटल के पिछले हिस्से में बने दो कमरों से तेज धुआं व लपट निकलने के बाद आग लगने की जानकारी होने पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों व स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों के अनुसार आग लगने से होटल के एक कमरे में रखी 2.80 लाख रुपये की नकदी के साथ दो क्विंटल मेंथा ऑयल समेत अन्य कीमती सामान जल गया। होटल संचालक ने बताया कि यह नकदी कैटरिंग कार्य के भुगतान के लिए थी।
आग लगने की दूसरी घटना थाना क्षेत्र टिकैतनगर में हुई। यहां खेतासराय के मंगरौड़ा निवासी तौसीफ की ग्राम खेतासराय में स्थित कपड़े की दुकान में रविवार रात करीब नौ बजे आग लग गई। ग्रामीणों ने बंद दुकान के अंदर से धुआं व लपट निकलती देख इसकी सूचना दुकान संचालक व दमकल कर्मियों को दी। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में आग शार्ट सर्किट के कारण लगने की बात सामने आई है। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुए नुकसान की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।