फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A high speed bike ran over a girl, villagers got angry

Barabanki News: तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को रौंदा, भड़के ग्रामीण

Mon, 16 Dec 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
A high speed bike ran over a girl, villagers got angry
माैके पर पहुंचे पुलिस अ​धिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराया। 
कोठी (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र कोठी के गंजरिया गांव में घर के बाहर सड़क पर खेल रही एक बालिका को तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। माैके पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ प्रदर्शन की तैयारी करने लगी। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन


गंजरिया गांव निवासी श्रीपाल रावत का घर गंजरिया अतरौली संपर्क मार्ग के किनारे है। रविवार देर शाम उसकी आठ वर्षीय पुत्री सड़क के किनारे खेल रही थी। बच्ची की चीख सुनकर जब परिजनों का ध्यान उधर गया तो देखा कि एक बाइक उसे रौंद कर आगे बढ़ चुकी है। एसएचओ ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार युवक की पहचान कर उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed