{"_id":"e77c12b69c384ea1ed6702753f1344ea","slug":"a-fire-burned-five-houses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से पांच मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से पांच मकान जले
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
आग की चपेट में आकर पांच घर जलकर राख हो गए। इन घरों रखा खाने-पीने और ओढ़ने-बिछाने का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। जिस समय आग लगी उस समय घरों के सभी सदस्य खेतों में कार्य करने गए थे और घरों में बच्चे ही मौजूद थे लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। जानकारी पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गनेशपुर निवासी कमलेश कुमार के घर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिस समय आग लगी उस दौरान परिवार की सभी सदस्य खेतों में कार्य करने गए थे घर पर बच्चे ही मौजूद थे। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया। सिलेंडर फटने से इसकी चपेट में राकेश, राममिलन, महेन्द्र और प्रदीप के मकान भी आ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग इसकी सूचना फायर कर्मियों को देते हुए आग को बुझाने में जुट गए।
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रहे। पीड़ितों ने बताया कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। यहां तक कि तन ढंकने के लिए न तो कपडे़ बचे हैं और न ही खाने-पीने का कोई सामान। एसडीएम रामनगर आशुतोष दुबे ने बताया कि जानकारी मिली है मौके पर लेखपाल को भेजा गया है उसकी जांच रिपोर्ट के आधार जो मदद हो सकेगी, वह की जाएगी।