फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A death because of hunger in Barabanki.

12 दिन से भूखा था, जब मर गया तब घर में रखवा दिया राशन

Sun, 05 Jun 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Sun, 05 Jun 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
 A death because of hunger in Barabanki.
श्रीकांत की मौत के बाद गमगीन वृद्घ मां - फोटो : amar ujala

घर में 12 दिनों से अनाज का एक दाना तक नहीं था। भूख से मां और दो बेटे तड़प रहे थे। कोटेदार के यहां कई चक्कर लगाए, पर कार्ड नहीं था इसलिए अनाज नहीं मिला। भूख सहते-सहते बड़े बेटे ने रविवार को आखिर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जैसे ही उसकी मौत की सूचना प्रशासन तक पहुंची, आनन-फानन में कोटेदार के यहां से घर में अनाज पहुंचा दिया गया। मौके पर एसडीएम समेत कई अफसर भी पहुंच गए। अब पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की कवायद चल रही है। मामला बाराबंकी के असंद्रा थानाक्षेत्र के पकरिहा गांव का है।
विज्ञापन


पकरिहा का श्रीकांत (40) मां कल्यानी और छोटे भाई शिवाकांत के साथ झोपड़ी में रहता था। पैरों में दिक्कत के चलते वह मजदूरी पर भी नहीं जा पा रहा था।

पुलिस की तहरीर में बताया मौत का कारण

 A death because of hunger in Barabanki.

मां ने बताया कि बेटे की मौत के बाद जब अफसर घर पहुंचे तो कोटेदार के यहां से राशन भिजवा दिया। शिवाकांत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि श्रीकांत की मौत भूख के कारण हुई है।

डीएम बोले- भूख से नहीं मरा
मामले पर जिलाधिकारी अजय यादव ने कहा, ‘जिस युवक की मौत हुई है, वह कई दिनों से बीमार था। भूख से मौत नहीं हुई है। यह जरूर है कि मृतक गरीब था। उसके परिवार को तत्काल 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिला दी गई है। राशन भी उपलब्ध करा दिया गया है। सीएम कोष से मदद के लिए पत्र लिखा जा रहा है। भूमि का पट्टा दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed