फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   a car torched

फिर एक कार हुई आग के हवाले

Tue, 20 Oct 2015 11:26 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
शहर के कृष्णानगर मोहल्ले में मंगलवार दोपहर फिर एक कार आग के हवाले कर दी गई। पिछले 15 दिन में कार जलाने की ये सातवीं घटना है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है पर पुलिस अभी तक किसी आरोपी का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली के कृष्णानगर मोहल्ला निवासी मनोज वर्मा ने मंगलवार दोपहर अपनी कार घर के पास अपने एक खाली पड़े प्लाट में खड़ी की थी। इस प्लाट में चारों तरफ से बाउंड्री भी है। इसके बावजूद किसी अज्ञात व्यक्ति ने वहां पहुंचकर कार में आग लगा दी। कार जब धू-धू कर जलने लगी तो आसपास के लोगों को इस बात का पता चला जिसके बाद कार में लगी आग को बुझवाया गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। कोतवाल अनिरुद्ध कुमार सिंह का कहना है कि कार में कौन आग लगा रहा है इस बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर के विजय नगर, दीनदयाल नगर व कृष्णानगर मोहल्लों में दो सप्ताह में 6 कार अज्ञात लोगों द्वारा जला दी गई है। कार में आग लगाने वाला व्यक्ति ऐसी कारों को अपना निशाना बना रहा है जो घर के बाहर खड़ी रहती हैं या फिर खाली पड़े प्लाट में।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed