फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A car ran over a restaurant worker, a report was filed against three people

Barabanki News: रेस्टोरेंटकर्मी पर चढ़ा दी कार, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 17 Dec 2025 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 17 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
A car ran over a restaurant worker, a report was filed against three people
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में धरसनिया गांव के पास लखनऊ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर कर्मी पर कार चढ़ाकर घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद युवक और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोंडा जिले के थाना करनैलगंज क्षेत्र के गुरवलिया गांव निवासी विशाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 दिसंबर की रात करीब 2:35 बजे तीन युवक शराब के नशे में सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली कार से रेस्टोरेंट पहुंचे व खाना खाने के बाद भुगतान को लेकर विवाद हुआ। अंश नामक युवक ने किसी अज्ञात फोन से ऑनलाइन भुगतान किया। इसके बाद तीनों युवक धमकी देते हुए कार में बैठे और लापरवाही से वाहन बढ़ा दिया, जिससे पीछे खड़ी दूसरे ग्राहक की कार में टक्कर हो गई। जब इस बात को लेकर विशाल मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने जानबूझकर कार चढ़ा दी। घटना में विशाल घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। बताया कि उनके दाहिने पैर में दो फ्रैक्चर है और बाईं ओर सीने में भी गंभीर चोट आई है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

......................

बाइक भिड़ीं, दंपती व युवक घायल

सिरौलीगौसपुर। कस्बा बदोसराय के सिरौलीगौसपुर रोड स्थित सेंट्रल बैंक के पास बुधवार को आमने-सामने से दो बाइक भिड़ गईं। चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। एक बाइक पर सवार नसीमापुर निवासी काशीराम व उनकी पत्नी रन्नो जबकि दूसरी बाइक के चालक सिरौलीगौसपुर के युवक अंकित घायल हो गए। इनका उपचार संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed