फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A blend of tradition and glamour at the wedding ceremony

Barabanki News: वैवाहिक समारोह में दिख रही परंपरा और ग्लैमर की जुगलबंदी

Sun, 23 Nov 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 23 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A blend of tradition and glamour at the wedding ceremony
बाराबंकी। बदलते दौर के साथ वैवाहिक समारोह की परंपराएं भी अब नये रंग में ढलने लगी हैं। अब हल्दी हो या मेहंदी, सगाई हो या जयमाल, हर रस्म में फैशन, ग्लैमर और थीम आधारित सजावट का तड़का दिखाई देता है। यही वजह है कि जिले में इवेंट प्लानिंग का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। पहले जहां परंपरागत तेल-मायन जैसी सीमित रस्में ही रहती थीं। वहीं, अब गोद भराई, हल्दी, मेहंदी और वरमाला को भी खास अंदाज में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में बढ़ती मांग से इवेंट प्लानिंग का बाजार गुलजार है। हल्दी समारोह में जहां पीले परिधानों का चलन (ट्रेंड) है, वहीं मेहंदी की रस्म में हरे और मेहंदी रंग की पोशाकें खास पसंद की जा रही हैं। परंपरा और ग्लैमर के इस संगम ने शादी की हर रस्म को और भी यादगार बना दिया है। इवेंट प्लानर सगाई से लेकर विदाई तक पूरा प्रबंधन (मैनेजमेंट) संभाल रहे हैं। युगल (कपल) की एंट्री से लेकर डेकोरेशन, एलईडी काउंटर, कोल्ड फायर, लाइटिंग और संगीत तक हर चीज पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

------------
बाक्स-
थीम आधारित डेकोरेशन की बढ़ी मांग
फोटो: 11
इस समय दूल्हा-दुल्हन की इंट्री पर मिरर इंट्री और ‘पालकी पर होके सवार चली रे…’ सॉन्ग के साथ पालकी थीम खूब पसंद की जा रही है। थीम आधारित डेकोरेशन की मांग बढ़ी है। एलईडी काउंटर से लेकर हल्दी-मेहंदी की स्पेशल सेटिंग तक सब कुछ तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंकुर रस्तोगी, इवेंट प्लानर

फैशन के रंग में रंगी रस्में
फोटो: 12
शादी यादों का उत्सव है इसलिए रस्म को यादगार बनाने के लिए लोग नई-नई थीम चाहते हैं। बेहतर प्रस्तुति के लिए लखनऊ से एंकर व लेडीज बैंड बुलाया जा रहा है। म्यूजिक, लाइटिंग थीम, कोल्ड फायर, रोज व रॉयल डेकोरेशन की भी खूब मांग है।

- राजेश कुमार मिश्र, टेंट व्यवसायी व इवेंट प्लानर
----------------
नई थीम की सजावट की मांग
फोटो: 13
डिमांड के हिसाब से अंब्रेला थीम, राजसी थीम विथ मशाल, पालकी और लोटस थीम इन दिनों ट्रेंड में हैं। कैंडल और फेयरी लाइट्स से सजावट को खास लुक दिया जा रहा है। डिमांड के अनुसार डेकोरेशन कराया जाता है।
- मोहम्मद सबाह, महासचिव, लॉन व लॉज एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed