{"_id":"125-87762","slug":"Barabanki-87762-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोरों पर छापा, भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोरों पर छापा, भरे नमूने
Barabanki
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
देवां (बाराबंकी)। औषधि निरीक्षक ने मंगलवार को दो मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे। इस दौरान दो दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे गए हैं। मेडिकल स्टोरों पर छापे की खबर से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार तो अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। देवां सीएचसी के निकट कई मेडिकल स्टोर हैं लेकिन डीआई को छापे के दौरान सिर्फ दो स्टोर ही खुले मिले।
औषधि निरीक्षक ओपी यादव ने जिला कारागार के निकट स्थित यादव मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। अभिलेखों की जांच पड़ताल में सब कुछ ठीक मिला। इसके बाद उन्होंने देवा के निकट सीएचसी के पास संचालित राज मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान यहां से दो दवाओं बेलाक्राट टेबलेट और साइपर माइसिन कैपसूल का नमूना भरा। जांच पड़ताल के दौरान डीआई ने अभिलेखों में कई प्रकार की कमियां पाई हैं। जिस पर मेडिकल स्टोर संचालक को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। बताते चलें कि इस स्थान पर कई मेडिकल स्टोर हैं लेकिन छापेमारी की सूचना मिलते ही सभी मेडिकल स्टोर आनन-फानन में बंद हो गए। डीआई के वापस जाने के बाद ही इन दुकानों के शटर खुल सके।