फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   समस्या निस्तारण के आश्वासन पर टला धरना

समस्या निस्तारण के आश्वासन पर टला धरना

Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा द्वारा 31 अक्टूबर को धरने की चेतावनी के बाद मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने महासभा के पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। जिस पर महासंघ ने धरने को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। पदाधिकारी भी वार्ता को सकारात्मक बता रहे हैं।
विज्ञापन

वित्तविहीन विद्यालयों व शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मंगलवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात की। वार्ता के दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने वर्ष 2013-14 में उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के पारिश्रमिक के भुगतान, केंद्र व्यवस्थापकों की विगत तीन वर्षों की सूची नहीं दिए जाने, केंद्र व्यय विगत तीन वर्षों का भुगतान नहीं किए जाने पर चर्चा की गई। इसके अलावा शिक्षक संगठनों की समस्याओं के निस्तारण के लिए दिन निर्धारित करने, वित्त विहीन कॉलेजों का जीआईसी के प्रधानाचार्य व शिक्षकों से कराए जाने, वित्त विहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों का जिविनि कार्यालय द्वारा आर्थिक दोहन किए जाने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। महासंघ के जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने बताया कि संगठन द्वारा 31 अक्टूबर को जिविनि कार्यालय में धरने की चेतावनी 20 अक्टूबर को दी गई थी। जिस पर डीआईओएस ने 21 अक्टूबर को वार्ता के लिए नोटिस जारी की। 28 अक्टूबर को जिला विद्यालय निरीक्षण रामशरण सिंह ने वार्ता हुई। वार्ता सकारात्मक रही।
विज्ञापन

जिविनि ने समस्याओं के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो नबंवर के पहले या दूसरे सप्ताह में धरना दिया जाएगा। वार्ता में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष तेज कुमार उपाध्याय, सुरेश चंद्र बैसवार, शैलेंद्र सिंह, जगसेन वर्मा, सतीश यादव, नागेश्वरनाथ तिवारी व राम प्रकाश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed