{"_id":"125-87650","slug":"Barabanki-87650-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया गांवों में शुरू नहीं हुआ सीसी मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया गांवों में शुरू नहीं हुआ सीसी मार्ग का निर्माण
Barabanki
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। सरकार की प्राथमिकता वाले लोहिया गांवों का हाल बेहाल है। पूर्व में चयनित गांव अभी तक पूरी तरह से संतृप्त नहीं किए जा सके हैं। वहीं इस वर्ष जिन 33 गांवों का चयन लोहिया गांव के रूप में किया गया है, वहां पर अभी तक सीसी मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। इससे साफ है कि संबंधित विभागों के अधिकारी सरकार की प्राथमिकता वाले गांवों को लेकर गंभीर नहीं हैं। जिले में पिछले वर्ष 33 लोहिया गांवों का चयन किया गया था। इन गांवों का हाल ये है कि अभी तक यहां शौचालय निर्माण का कार्य पूरा नहीं कराया जा सका है। वहीं सीसी मार्ग और आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण अधूरा पड़ा है। जबकि जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव (मौजूदा समय में) राजस्व सुरेश चंद्रा हर माह एक निर्धारित तिथि पर आते हैं और अधिकारियों के साथ बैठक कर लोहिया गांवों की स्थिति की समीक्षा भी करते हैं। इसके अलावा लोहिया गांव में कराए जाने वाले विकास कार्यों को भी देखने जाते हैं। इसके बावजूद यह स्थिति है। इस वर्ष भी 33 लोहिया गांवों का चयन किया गया है। यहां पर करीब 218 लोगों को लोहिया आवास भी दिए गए हैं। जिले में अब तक 903 लोगों को लोहिया आवास दिए गए हैं। दावा किया गया है कि 872 आवासों के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है और 31 आवास निर्माणाधीन हैं। वहीं इस वर्ष चयनित लोहिया गांवों में अभी तक सीसी मार्ग का निर्माण शुरू नहीं कराया जा सका है।
बाक्स
शिक्षा व्यवस्था की स्थिति ठीक
चयनित लोहिया गांवों में प्राथमिक विद्यालय होने से शिक्षा व्यवस्था की स्थिति ज्यादा खराब नहीं है। वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण नवजात और गर्भवती महिलाओं में टीकाकरण को लेकर कोई दिक्कत नहीं आ रही है। लेकिन कभी-कभी एएनएम की लापरवाही से यहां के लोगों को परेशानी का सामना जरूर करना पड़ता है।
बाक्स
जिले में पिछले वर्ष 33 लोहिया गांवों का चयन किया गया था। इनमें शौचालय, सीसी मार्ग तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य कराया जा रहा है। इस वर्ष भी 33 लोहिया गांवों का चयन किया गया है। इनमें मनरेगा जॉब कार्डधारकों को कार्य उपलब्ध कराया गया है। इनके माध्यम से तालाबों की खोदाई का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही राजस्व विभाग ने पट्टों का लक्ष्य भी पूरा कर लिया है। केवल सीसी मार्ग निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
एके सिंह, परियोजना निदेशक