{"_id":"125-87610","slug":"Barabanki-87610-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर कुएं में फेंका शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर कुएं में फेंका शव
Barabanki
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। ग्राम गोंडौरा में गांव के बाहर खेत में स्थित कुएं में एक युवक का शव मिला है। मृतक के पिता ने बेटे की पत्नी, साले व गांव के ही अन्य दो लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोंडौरा के बाहर गांव के ही अमरनाथ के खेत में स्थित कुएं में गत रात एक युवक का शव मिलने से अफरातफरी मच गई। जिसकी शिनाख्त गांव के ही कृष्ण नरायन चतुर्वेदी के 26 वर्षीय पुत्र विनय कुमार चतुर्वेदी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक (विनय कुमार चतुर्वेदी) के पिता कृष्ण नरायन चतुर्वेदी ने खुशबू पत्नी विनय कुमार चतुर्वेदी, इसके भाई विजय पांडेय पुत्र काशीराम निवासी शैलीकीरतपुर थाना बड्डूपुर, राधाकांत उर्फ मून व बाबूलाल पुत्रगण हरिनरायन निवासी ग्राम गोंडौरा पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। दहेज उत्पीड़न के विवाद के चलते खुशबू अपने मायके में ही रह रही है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी विजय पांडेय का कहना है कि मेरी बहन खुशबू को दहेज के लिए उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। समझाने-बुझाने पर भी नहीं माने तो खुशबू के ससुराल वालों के खिलाफ थाने में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर कृष्ण नरायन चतुर्वेदी ने अपने बेटे विनय कुमार चतुर्वेदी को गायब कर दिया था। आरोपी विजय का कहना है कि हम लोगों को झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है। थानाध्यक्ष पंकज सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।