फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   असलहा लगा सेल्समैन से शराब व नकदी लूटी

असलहा लगा सेल्समैन से शराब व नकदी लूटी

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। देवा मेला परिसर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित देशी शराब की दुकान में बीती रात चोर पीछे से नकब लगा कर अंदर घुस गए। दुकान में सो रहे दो सेल्समैन पर असलहा लगा दुकान से शराब व नकदी समेत करीब डेढ़ लाख की लूट कर भाग गए। पुलिस ने शक के आधार पर एक सेल्समैन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर के पास स्थित देशी शराब की दुकान मेले के बैरीकेडिंग से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर है। रविवार की रात करीब एक बजे दुकान के पीछे से नकब लगाकर अंदर घुसे चोराें ने सेल्समैन शिवा निवासी इलाहाबाद व सुभाष निवासी पटरंगा फैजाबाद के कनपटी पर असलहा तान दिया। बदमाश दुकान में रखी 33 पेटी देशी शराब जिसकी कीमत साढ़े 99 हजार समेत दुकान के गल्ले में रखी साढ़े 35 हजार की नकदी उठा ले गए। सोमवार की सुबह पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी। जांच पड़ताल करने पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर सेल्समैन सुभाष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मेले की सुरक्षा को लेकर पूरे जोन की पुलिस देवा में लगी होने के बावजूद बेखौफ बदमाश इस वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। देवा कोतवाल एसके सिंह का कहना है कि इस वारदात में दोनों सेल्समैन की भूमिका संदिग्ध लग रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed