फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सोना-चांदी नरम, सराफा बाजार गरम

सोना-चांदी नरम, सराफा बाजार गरम

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पिछली बार सोने चांदी के भाव आसमान छू रहे थे। इस बार भाव में गिरावट होने के कारण सोने चांदी पर लोगों की पकड़ मजबूत हो गई है जिसके चलते इस बार धनतेरस में सराफा बाजार में रौनक दिख रही है। धनतेरस की तैयारी को लेकर बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। लेकिन अगर आप सोने चांदी के बर्तन व नोट, डालर सिक्के खरीदने जा रहे हैं तो जरा सोच समझ कर खरीदारी करें, नहीं तो ठगी का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

बाजारों में बर्तन की दुकान से लेकर सोने-चांदी की दुकानों में खरीदारी करने वालाें का उत्साह देखते हुए काफी चहल पहल बनी है। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि इस बार सोने चांदी के भाव में काफी कमी आने के कारण बिक्री में करीब पच्चीस प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है। ग्राहक चांदी के सिक्के, डालर, नोट, लक्ष्मी गणेश व आरती थाली की खरीददारी अधिक करेंगे। इस बार धनतेरस में रामदरबार ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

धनतेरस में लोग लक्ष्मी-गणेश की पूजा अपने-अपने तरीके से करते हैं। कोई सोने चांदी की मूर्तियां तो कोई चांदी के सिक्के, नोट, डालर का चढ़ावा चढ़ा कर पूजन-अर्चन करते हैं। पिछले वर्ष सोने का भाव 29 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 45 हजार रुपये प्रति किलो थी वहीं इस बार भाव में गिरावट है सोना इस बार 27
विज्ञापन
विज्ञापन

हजार रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी 39 हजार रुपये प्रति किलो का भाव है।
इस बार सोने चांदी के भाव में काफी गिरावट आने से लोग खरीदारी करने में एक सप्ताह पहले से लग गए हैं। वहीं लोगों को इस बार खरीदारी जरा सोच-समझ कर करना होगा नहीं तो चांदी के बदले एल्यूमीनियम आदि पर चांदी का पानी चढ़े बर्तन व सिक्के पाकर खुद को ठगा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed