{"_id":"125-87369","slug":"Barabanki-87369-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना निर्माण के `1.5 लाख खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना निर्माण के `1.5 लाख खर्च
Barabanki
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। सहावर में आदर्श तालाब के निर्माण के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हो गए, जबकि मौके पर कोई निर्माण कार्य कराया ही नहीं गया है। सामाजिक अंकेक्षण कोऑर्डिनेटर ने तालाब पर किए गए खर्च के बारे में इंटरनेट पर दर्शाए गए ब्यौरे के आधार पर जांच कर मामले का खुलासा किया है। मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विकासखंड त्रिवेदीगंज के सहावर गांव में आदर्श तालाब के निर्माण में धांधली कर सामग्री खरीद के नाम पर 1 लाख 48 हजार 780 रुपये बैंक से निकालकर हड़पे जाने की शिकायत की गई है। ब्लॉक के सामाजिक अंकेक्षण कोऑर्डिनेटर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व ग्राम सचिव राजनरायन तिवारी व पूर्व प्रधान राकेश कुमार ने आदर्श तालाब निर्माण के लिए धन की निकासी की लेकिन मौके पर कोई निर्माण कार्य कराया ही नहीं गया है। इंटरनेट पर तालाब के निर्माण के लिए दर्शाए गए कार्य व खर्च की जानकारी मिलने पर मामले की जांच के बाद घपला
उजागर हुआ।
राघवेंद्र ने बताया मामले की शिकायत करने पर ब्लॉक कर्मियों ने कार्य से संबंधित अभिलेख गायब कर दिए हैं। मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच निष्पक्ष अधिकारियों
विज्ञापन
से करा कर दोषी ब्लॉक कर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।