{"_id":"125-87250","slug":"Barabanki-87250-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी के बहाने जेवर लेकर भाग रहे दो धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारी के बहाने जेवर लेकर भाग रहे दो धरे गए
Barabanki
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। टिकैतनगर कस्बा स्थित एक सराफ की दुकान पर सोने व चांदी के जेवरात की खरीददारी करने आए लखनऊ के दो लोगाें ने दुकान से आभूषणों से भरा बैग लेकर भागना चाहा। इस बीच सराफ की नजर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद अन्य व्यापारियों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
टिकैतनगर में राजन जैन की सराफ की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर इनकी दुकान में सोने, चांदी के आभूषणों की खरीददारी के लिए लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी रामचंदर व सलीम आए हुए थे। सराफ ने जब इन दोनों को जेवरात देखने के लिए आभूषणों से भरा बैग दिया। तभी बैग मिलते ही दोनों दुकान से भागने लगे। इस बीच सराफ की नजर उन पर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया जिससेे अन्य व्यापारियों ने दोनों ठगों को पकड़ लिया।