{"_id":"125-87122","slug":"Barabanki-87122-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का तीन साल तक यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का तीन साल तक यौन शोषण
Barabanki
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती के साथ कोचिंग चलाने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपी ने उसका अश्लील एमएमएस भी बना लिया। पीड़िता के परिवारीजनाें ने जब युवक पर शादी करने का दबाव डाला तो वह मुकर गया। इस पर पीड़िता ने पिता संग बड़ेल पुलिस चौकी में शिकायत की। आरोप है कि वहां तैनात सिपाही ने अभद्रता कर उन्हें भगा दिया। इस पर पीड़िता व उसके पिता ने बुधवार को मामले की शिकायत एएसपी से कर संचालक व सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एएसपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व आरोपी सिपाही के खिलाफ जांचकर कार्रवाई करने का आदेश शहर कोतवाल को दिया है।
शहर के एक मोहल्ले की निवासी युवती दशहराबाग मोहल्ले में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में 2011 में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती थी। पीड़िता का आरोप है कि कोचिंग संचालक ने उससे शादी करने का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने वर्ष 2014 मार्च में विवाह करने की बात कही। इस बीच आरोपी की हैदरगढ़ स्थित एक स्कूल में सरकारी शिक्षक की नौकरी लग गई। जिसके बाद वह शादी करने से मुकर गया और पीड़िता के परिवारीजनों से 10 लाख रुपये दहेज देने पर शादी करने की बात कही। पीड़िता के परिवारीजनों ने जब दहेज देने की बात से असमर्थता जताई और विवाह के लिए दबाव डालने लगा तो आरोपी ने अपने मोबाइल में पीड़िता का अश्लील एसएमएस दिखाया और पुलिस से शिकायत करने पर उसे इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी। इस पर पीड़िता ने पिता के साथ 8 अक्तूबर को कोतवाली नगर की बड़ेल पुलिस चौकी जाकर इस मामले की शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपने मामले की शिकायत लेकर बड़ेल पुलिस चौकी गई तो वहां तैनात सिपाही मुलायम सिंह यादव ने उसे व उसके पिता को गालियां देकर भगा दिया। उसके बाद सिपाही ने पीड़िता के घर जाकर विभाग के उच्च अधिकारियों के यहां न जाने की भी धमकी दी। इस पर बुधवार को एएसपी उत्तरी के यहां पेश होकर पीड़िता और उसके पिता ने सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने आरोपी संचालक व सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपी सिपाही के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।