{"_id":"125-87121","slug":"Barabanki-87121-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकपाल मनेरगा ने महुलारा गांव का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकपाल मनेरगा ने महुलारा गांव का किया निरीक्षण
Barabanki
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (ब्यूरो)। लोहिया समग्र ग्राम महुलारा में विकास कार्यों में की जा रही धांधली की ग्रामीणों की शिकायतों का असर दिखने लगा है। बुधवार को लोकपाल मनेरगा ने महुलारा के कुछ मजरों का निरीक्षण किया जहां पर उन्हें कमियों का अंबार नजर आया। लोकपाल मनरेगा लखनऊ एके. त्रिपाठी बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे लोहिया समग्र ग्राम महुलारा से जुडे़ मजरे गुलहरिया गांव पहुंचे। जहां पर उन्होंने सबसे पहले तालाब को देखा। यहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। उन्होंने अधिकारियों से जॉब कार्ड रजिस्टर मांगा लेकिन मौके पर रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए फ ोटो युक्त जॉब कार्ड को दिखवाने के लिए कहा। लेकिन कोई भी जॉब कार्ड धारक सामने नहीं आया। इसी के साथ महुलारा में जांच के दौरान संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त तथा मार्ग पर बोर्ड भी नहीं लगा मिला। तालाबों के किनारे पौधरोपण भी अभी तक नहीं हो सका है। यही नही जांच के दौरान उन्हें पता चला कि अभी तक किसी भी गरीब पात्र व्यक्ति की भूमि का भी समतली करण नहीं कराया गया है। जांच अधिकारी ऐके त्रिपाठी लखनऊ के साथ ग्राम प्रधान अखलेश मिश्रा व ग्राम सचिव सुधीर कुमार मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन