फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   कुएं में मिला लापता पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव

कुएं में मिला लापता पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव

Sat, 13 Sep 2014 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Sat, 13 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बृहस्पतिवार की रात घर से बाहर गए एक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की दोपहर उसी की मार्केट के सामने बने कुएं में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृत के परिवारीजनों ने अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के फतहाबाद बड़ेल निवासी राजेंद्र वर्मा पूर्व बीडीसी सदस्य (45) पुत्र स्व. सुंदर लाल बृहस्पतिवार की शाम बड़ेल स्थित अपनी मार्केट बाइक से गया हुआ था। देर रात वापस न आने पर छोटा भाई भूपेंद्र सिंह ढू़ढने निकला तो उस समय उसकी बाइक दुकान के पास ही खड़ी थी। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे कुएं में एक लाश देखे जाने की सूचना पर आस पास इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बड़ेल पुलिस चौकी को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से शव को कुंए से निकाला तो उसकी शिनाख्त भाई भूपेंद्र सिंह ने राजेंद्र वर्मा के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम हाउस में जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत, धीरेंद्र वर्मा, सुरेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों लोग पहुंच कर पीड़ित परिवारीजनों को ढ़ाढस बंधाया। नगर कोतवाल मोहन वर्मा का कहना है कि परिवारीजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed