{"_id":"125-85323","slug":"Barabanki-85323-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय के पूर्व निदेशक का खाता और लॉकर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय विद्यालय के पूर्व निदेशक का खाता और लॉकर सीज
Barabanki
Updated Fri, 12 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मध्यप्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालयों में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले के एक आरोपी नवोदय विद्यालय संगठनसेवानिवृत्त निदेशक बाराबंकी निवासी डॉ. कलीम के यहां सीबीआई टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारा।
टीम ने कंपनी बाग स्थित डॉ. कलीम से उनके आवास पर पूछताछ की और बैंक ऑफ बड़ौदा में उनके लॉकर व खाते को खंगालने के बाद सीज किए है। उनके और बैंक खाते भी खंगाले हैं। इस छापेमारी में भोपाल व लखनऊ सीबीआई की संयुक्त टीम शामिल थी। इस दौरान सीबीआई ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए। सीबीआई भोपाल के सीओ अनिल कुमार व लखनऊ सीबीआई के इंस्पेक्टर राजुल गर्ग की एक टीम बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा बजे शहर कोतवाली पहुंची। वहां पर कुछ देर रुकने के बाद सीबीआई टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ कंपनी बाग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचकर डॉ. कलीम के नाम का लॉकर व बैंक खाता खंगालने के बाद उसे सीज कर दिया। उसके बाद सीबीआई टीम कंपनी बाग स्थित डॉ. कलीम के घर पहुंची और उनसे पूछताछ भी की। इस कार्रवाई के पीछे मध्य प्रदेश में हुए जवाहर नवोदय शिक्षकों की भर्ती में करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला बताया जा रहा है। जिस समय यह घोटाला हुआ था उस समय डॉ. कलीम मध्य प्रदेश में जवाहर नवोदय विद्यालय संगठन के निदेशक के पद पर तैनात थे। वह अभी कुछ माह पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए हैं। करीब आधे घंटे की कार्रवाई के बाद दोपहर दो बजे सीबीआई की टीम वापस लखनऊ लौट गई। इस बारे में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी जानकारी होने की बात से इंकार कर रहा है।