{"_id":"125-82214","slug":"Barabanki-82214-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि को लेकर मारपीट, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि को लेकर मारपीट, चार लोग घायल
Barabanki
Updated Tue, 15 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद (ब्यूरो)। सहन की भूमि पर कब्जेदारी के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलोें को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेज मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के चेपरा गांव के रहने वाले प्रमोद व रामअधार के बीच सहन की जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
इस घटना में जहां एक पक्ष से रामअधार वहीं दूसरे पक्ष से प्रमोद, अशोक व गुड्डू को चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी जहांगीराबाद भेजा है।