{"_id":"125-82100","slug":"Barabanki-82100-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर विवाहिता का कत्ल
Barabanki
Updated Sun, 13 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौलीगौसपुर/रामसनेहीघाट। एक विवाहिता का शव शनिवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज न दिए जाने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना रामसनेहीघाट के गांव वीरपुर निवासी स्व. हरमोहन यादव की पुत्री बिंदु कुमारी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व बदोसरांय कोतवाली के ग्राम खजुरी निवासी बसंतलाल के पुत्र विजय यादव से हुई थी। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बिंदु कुमारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई धर्मराज का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालीजन उसकी बहन को मारते पीटते तथा प्रताड़ित करते थे। शनिवार करीब आठ बजे मृतका के जेठ ने सूचना दी कि बिंदु कुमारी ने फांसी लगा ली। वहां पहुंचने पर शव चारपाई पर पड़ा था तथा कमरे के छत के छल्ले से रस्सी लटक रही थी। घर पर कोई नहीं था। मृतका का एक चार वर्षीय पुत्र दिव्यांश भी है। धर्मराज ने पति विजय यादव, ससुर बसंतलाल, जेठ विनय कुमार व जेठानी, देवर, सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल देवेश मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।