{"_id":"125-82041","slug":"Barabanki-82041-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों के सपनों को ‘अमर उजाला’ देगा पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों के सपनों को ‘अमर उजाला’ देगा पंख
Barabanki
Updated Sun, 13 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। गरीब मेधावी बच्चों के सामने कई बार आर्थिक मजबूरियां मंजिल हासिल करने के रास्ते का रोड़ा बन जाती हैं। ऐसे ही शिक्षारत मेधावी छात्रों के लिए अमर उजाला ने अनूठी पहल करते हुए स्व. अतुल माहेश्वरी की स्मृति में छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। उद्देश्य है कि ऐसे मेधावी छात्रों की मदद की जाए जिन्हें आर्थिक कारणों से पढ़ाई जारी रखने में दिक्कत आती है।
अमर उजाला की इस पहल के तहत 15 लाख रुपये से अधिक की 225 छात्रवृत्तियां छात्रों को प्रदान की जाएंगी। छात्रों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा और परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा। इस छात्रवृत्ति के लिए अगस्त के अंतिम सप्ताह मेें होने वाली परीक्षा में ऐसे छात्र शामिल हो सकेंगे जिन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर की प्रादेशिक माध्यमिक शिक्षा सरकारी कॉलेज या विश्वविद्यालय की अपनी पिछली परीक्षा में न्यूनतम साठ फीसदी अंक हासिल किए हों। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए ही है जिनके परिवार की सालाना आय डेढ़ लाख रुपये से कम है। अमर उजाला फाउंडेशन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पात्रता परीक्षा में सफल 225 छात्रों को हर साल 15 लाख रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति देगा। इसके तहत कक्षा नौ व कक्षा 11 में पढ़ रहे विद्यार्थियों को दो साल और 10वीं व 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक साल की स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा। स्नातक कक्षाओं मेें पढ़ने वाले छात्र अधिकतम तीन साल तक छात्रवृत्ति का लाभ ले पाएंगे। 9वीं से 12वीं तक के चयनित 150 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में एकमुश्त 65 सौ रुपये की चेक जबकि स्नातक कक्षाआें के चयनित 75 विद्यार्थियाें को एक मुश्त 10 हजार रुपये के चेक दिए जाएंगे।