{"_id":"125-82038","slug":"Barabanki-82038-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी के यहां फैजाबाद पुलिस का छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी के यहां फैजाबाद पुलिस का छापा
Barabanki
Updated Sun, 13 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। फैजाबाद के पटरंगा थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले हुई लूट के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने बाराबंकी के एक सराफा के यहां छापा मारा। सराफा व्यापारी से नगर कोतवाली में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
फैजाबाद जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले एक महिला के साथ लूट हुई थी। पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए इस बदमाश ने नगर के अंकुर ज्वैलर्स के यहां सोने की चेन बेचने की बात पुलिस को बताई थी जिस पर फैजाबाद पुलिस ने शुक्रवार को शहर के अंकुर ज्वैलर्स के यहां छापा मारा। अंकुर ज्वैलर्स के मालिक को पूछताछ के लिए पुलिस कोतवाली ले आई। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। नगर कोतवाल मोहन वर्मा ने बताया कि सराफा व्यापारी को चोरी का सामान खरीदने के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।