{"_id":"125-77570","slug":"Barabanki-77570-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति व सास पर हत्या की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति व सास पर हत्या की रिपोर्ट
Barabanki
Updated Thu, 24 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज। लोनीकटरा के सायपुर सिदरी गांव में दो दिन पहले विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पति व सास पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लोनीकटरा के सायपुर सिदरी गांव निवासी अखिलेश की पत्नी चंद्रावती (23) की लाश 21 अप्रैल की सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। चंद्रावती के पिता जैदपुर के बरौली गांव निवासी रामसनेही की सूचना पर पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार शाम रामसनेही की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष राजकुमार शुक्ल ने बताया कि रामसनेही ने दहेज में सोने की चेन व अंगूठी की मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।