{"_id":"125-74844","slug":"Barabanki-74844-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधेश्वर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोधेश्वर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी
Barabanki
Updated Thu, 27 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में लोधेश्वर महादेवा दर्शन करने जा रहे रायबरेली के श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक की मौत हो गई जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना के बावजूद एंबुलेंस के मौके पर न पहुंचने पर लोगों ने कुछ देर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने आरोप लगाया कि मसौली एसओ को फोन करके सूचना देनी चाही तो उनका भी मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा। मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत महादेवा जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली शहावपुर के पास रात दस बजे पलट गई। इस पर सवार सभी लोग रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस हादसे में सरेनी के आजाद नगर निवासी शेर बहादुर(45) की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र विकास गम्भ्ाीर रूप से घ्ाायल हो गया। अन्य घायलों मे शिवशंकर, भैरव प्रसाद, सचिन, राजेश, रामबाबू, रामलाल, वैजनाथ, सदानन्द सभी निवासी आजाद नगर सरेनी व गौतमखेड़ा निवासी पिन्टू, रामवरन, मानबहादुर ,सर्वेश सिंह और अर्मेन्द्र सिंह आदि घायल हो गए। देर रात ज्यादातर घायलों को गंभीर हालत के चलते लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर किया गया है। सूचना पाकर मौके पर डीएम मिनिस्ती एस. व सीएमअो समेत अन्य अधिकारी भी पहुच गए। आरोप है कि हादसें के बाद एंबुलेंस के न पहुचने पर एसओ मसौली को फोन किया गया तो उनका भी फोन स्विच आफ बताता रहा जिसके बाद पीडितो व अन्य ग्रमीणों मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। थोडी देर बाद पहुची पुलिस ने मामला शांत करा घायलों को अस्पताल पहुचाया।
विज्ञापन