फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   रिवाॅल्वर लगा मुनीम से लूटे 1.40 लाख

रिवाॅल्वर लगा मुनीम से लूटे 1.40 लाख

Sat, 28 Dec 2013 05:44 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Sat, 28 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
अंसद्रा (बाराबंकी)। किराना व्यापारी के मुनीम व उसके साथ मौजूद पिकअप चालक व एक अन्य युवक की कनपटी पर गुरुवार को दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशोें ने रिवाॅल्वर तान उनके पास मौजूद 1.40 लाख रुपये की नकदी व दो मोबाइल फोन लूट लिए। बदमाशों ने वाहन चेंकिग के बहाने पिकअप को रोका था। हमेशा की तरह वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देने की रस्म अदायगी ही करती रह गई। बदमाशों के बारे में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। मौके पर पहुंचे एएसपी, सीओ व एसओ ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

हैदरगढ़ के थोक किराना व्यापारी आनंद अग्रवाल का मुनीम भगवानदीन निवासी बहरामपुर पिकअप चालक मुबारक निवासी खरसतिया व मुकेश निवासी हैदरगढ़ के साथ गुरुवार को अंसद्रा व आसपास के कस्बों में वसूली करने के बाद देवींगज की ओर जा रहे थे। देवीगंज-सिद्धौर मार्ग पर लालगंज गांव के पास एक बाइक लेकर सड़क के सामने खड़े दो युवकों ने पिकअप रोकने की कोशिश की। जब चालक ने वाहन नहीं रोका तो दोनों युवकों ने बाइक से उसका पीछा कर कुछ दूर जाकर उसे रोक लिया। पीड़ितों के अनुसार दोनों बदमाश हाथ मेें एक रजिस्टर लिए थे जिससे पिकअप चालक ने इन्हें पुलिस या सेल टैक्स का अधिकारी समझकर वाहन रोक दिया। वाहन जैसे ही रुका बदमाशों ने गाड़ी में बैठे लोगोें की कनपटी पर रिवाॅल्वर तान दी और अंदर रखा रुपयों से भरा बैग कब्जे में ले लिया। इसके बाद मुनीम भगवानदीन व पिकअप चालक का मोबाइल फोन और गाड़ी की चाभी लेकर दोनों बदमाश मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ितों से बदमाशों के बारे में पूछताछ कर उनकी तलाश में आसपास चेकिंग की पर आरोपियों का पता नहीं लग सका है। घटनास्थल पर एएसपी कुलदीप नारायण, सीओ वीबी राय व थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन नकवी ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। एएसपी ने पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed