फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटा बालक

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटा बालक

Sat, 28 Dec 2013 05:44 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Sat, 28 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। चार दिन पूर्व अपहृत हुआ बालक गुरुवार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुुंचा। आरोप है कि गांव के फतेहखान ने खेत से गन्ना तोड़ते समय उसका अपहरण कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम कस्बा इचौली निवासी रूपचंद वर्मा का 14 वर्षीय पुत्र गणेश 22 दिसंबर को अचानक लापता हो गया था। मामले में पीड़ित पिता ने गांव के ही फतेहखान पर अपने पुत्र के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन बालक का पता नहीं लग सका। गुरुवार की सुबह बालक अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंचा। अपने पिता के साथ थाने पहुंचे बालक ने बताया कि गांव के फतेहखान उसे खेत में ले गया और खेत से गन्ना तोड़कर लाने को कहा।
विज्ञापन

वहीं थोड़ी ही दूरी पर एक सफेद रंग की गाड़ी खड़ी थी। जैसे ही वह गन्ना तोड़ने के लिए झुका फतेहखान ने उसके मुंह को रुमाल से ढंक दिया। इसके बाद जब उसकी आंख खुली तो उसने अपने को एक कमरे में पाया। उसने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे दो दिन तक खाना नहीं दिया और वहां मौजूद दो लोग उसे कहीं ले जाकर बेचने की बात कह रहे थे। बुधवार की रात वह कमरे से किसी तरह निकल कर छत से कूद कर भाग निकला। हाईवे पर पहुंचकर उसने एक पिकअप गाड़ी को हाथ देकर आपबीती बताई। जिसके बाद गाड़ी के ड्राइवर ने उसे लाकर टिकैतनगर क्षेत्र के दुल्हादेपुर चौराहे पर छोड़ दिया। जिसके बाद वह पैदल घर पहुंचा। इंचार्ज प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि बच्चे से बात की जा रही है। बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed