फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पुलिस के सामने युवती ने दी खुदकुशी की धमकी

पुलिस के सामने युवती ने दी खुदकुशी की धमकी

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिस युवती की तहरीर पर लव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसका 2005 में दिल्ली के ही रहने वाले नकुल देव से विवाह हुआ था और उसकी चार वर्ष की एक बेटी भी है। लेकिन पिछले कई वर्षों से युवती अपने पति से अलग रह रही है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि युवती ने पति के खिलाफ तलाक का मुकदमा दायर कर नकुल को नोटिस भी भेजी है। जिस समय पुलिस छापा मारकर एक कमरे में लव से पूछताछ कर रही थी उस वक्त पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए जब युवती ने आत्महत्या की धमकी दे डाली। इसके बाद लव ने भी युवती के गर्भ मे पल रहे बच्चे का बाप होने की बात स्वीकार ली।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों का कहना है कि बंद कमरे में लव से उसके परिजनों के सामने पूछताछ के दौरान पीड़िता ने जब आत्महत्या करने की धमकी दी तो लव ने उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का बाप होने की बात स्वीकार की। इस दौरान युवती द्वारा आत्महत्या करने की धमकी सुनकर पुलिस के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर आरोपी लव सिंह का कहना है कि युवती द्वारा लगाए सभी आरोप फर्जी हैं। पिछले कई वर्षों से मोबाइल पर हो रही बातों के दौरान उसकी अच्छी दोस्ती हो गई थी। इस दौरान वह कई बार दोस्तों की तरह घूमते फिरते थे। लव सिंह का कहना है कि युवती के पति नकुल को पत्नी के चरित्र पर शक था इसीलिए वह अलग हो गया था। लव का आरोप है कि युवती का अन्य कई लोगों के साथ संबंध है। उसका कहना है कि युवती ने स्वयं कभी विवाह न करने की बात कही थी। यही नहीं उसे मेरी शादी की पूरी जानकारी थी और वह मेरी इंगेजमेंट व तिलक के बारे में जानती थी और उसने फोटो भी देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बाराबंकी पुलिस के पास पहुंची थी पीड़िताः दिल्ली से लव सिंह की तलाश में युवती अपने एक पुरुष मित्र राकेश चौधरी के साथ महिला थाने पहुंची। लेकिन यहां तहरीर मांगे जाने पर युवती वहां से वापस चली गई और एसपी आॅफिस व आवास पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद वह लखनऊ गई और वीमेन हेल्प लाइन 1090 पर फोन किया यहां भी उसका संपर्क नहीं हुआ। इस दौरान उसने डीआईजी लखनऊ नवनीत सिकेरा का नंबर हासिल कर उन्हें फोन किया और उनके पास पहुंचकर पूरा घटनाक्रम बताया। बताते हैं कि डीआईजी ने अपने मातहतों को घटना की जानकारी देने के बाद वीमेन हेल्प लाइन के प्रभारी एसआई राघवेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम गठित कर युवती के साथ बाराबंकी भेजा। एसपी बाराबंकी वसीम अहमद को भी मोबाइल पर जानकारी दी। इसके बाद रात करीब एक बजे रात में टीम ने वैवाहिक स्थल पर पहुंचकर गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed