फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   बदलेगी परिवहन डिपो की सूरत

बदलेगी परिवहन डिपो की सूरत

Thu, 03 Jan 2013 05:30 AM IST
Barabanki
Barabanki Updated Thu, 03 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ ने बुधवार को रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ आरएम वित्त और अवर अभियंता भी थे। बस अड्डे का निरीक्षण कर टीम ने जीर्णोद्धार के लिए सर्वे किया।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन राजीव चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त मसूद अली और अवर अभियंता एके सिंह ने बुधवार को रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने बिल्डिंग में टूट-फूट, रंगरोगन, सफाई, पेयजल व्यवस्था से लेकर यात्रियों और कर्मचारियों की सुविधा आदि बिंदुओं पर निरीक्षण किया और अवर अभियंता ने विवरण दर्ज किया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसडी गुप्ता ने बताया कि डिपो के जीर्णोद्धार के लिए इस्टीमेट तैयार किया गया है। मुख्यालय से बजट मिलने पर संबंधित कार्य कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आरएम ने मीटिंग कर आरएम को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव चौहान ने बाहर से जाने वाली बसों के संबंध में बताया कि एमडी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया चुका है। जो सभी जिलों को भेजा गया है। जिसके तहत सभी बसें बाराबंकी शहर के भीतर से होकर जाएंगी। उन्होंने बताया कि यदि बाईपास से कोई बस जाते हुए पकड़ी जाती हैं तो उसके चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed