फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ‘बहाना नहीं समस्याओं का समाधान खोजें’

‘बहाना नहीं समस्याओं का समाधान खोजें’

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Barabanki
Barabanki Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
टिकैत नगर (बाराबंकी)। बच्चे राष्ट्र का गौरव हैं। इन्हीं से राष्ट्र का निर्माण होता है। जीवन को आगे बढ़ाने के लिए आने वाली समस्याओं के लिए बहाना नहीं उनका समाधान खोजना चाहिए। यह बात लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज दरियाबाद में चल रहे तीन दिवसीय मंडलीय स्काउट एवं गाइड रैली के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के विधायक देवी दयाल शास्त्री ने कहीं। वे यहां बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं। इसलिए ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन किया जाना चाहिए। इस अवसर पर शास्त्री ने स्काउट एवं गाइडों द्वारा सजाई गई झांकियों को देखा। मोहक एवं सुंदर झांकियों को देख उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया। छात्र-छात्राओं ने भ्रष्टाचार मिटाओ, पौधरोपण, बाल विवाह, बैल सहित किसान, होली की हुड़दंग, वातावरण सुधार, छुआछूत से बचो, देश भक्ति, सामाजिक कुरीतियों, अरविंद केजरीवाल, ईश्वर भक्ति सहित विविध झांकियां प्रस्तुत कर लोगों को मोह लिया। इस दौरान हनुमत इंटर कॉलेज झग्गौर सुल्तानपुर, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज दरियाबाद, जमीलउर्रहमान इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कूड़ेभार के छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी का कुशल प्रदर्शन किया गया। रैली में विजेता टीमों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। संघ की जिलाध्यक्ष नीता अवस्थी, डॉ. रामसजीवन यादव, श्याम कुमार सिंह, हंसराज द्विवेदी ने भी रैली को संबोधित किया। उक्त कॉलेज मेें सोमवार को स्काउट एवं गाइड की मंडलीय रैली का आयोजन शुरू हुआ था। रैली में फैजाबाद मंडल के अंबेडकर नगर, अमेठी, फैजाबाद, सुल्तानपुर, बाराबंकी के करीब 24 इंटर कॉलेजों के स्काउट एवं गाइडों ने भाग लिया। कार्यक्रम डॉ. लाल सिंह, हीरालाल यादव, राधेश्याम तिवारी, गोकरन नाथ शर्मा, सुरेश द्विवेदी, राममिलन यादव
विज्ञापन

मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed