फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सैफ की फिल्म को नहीं मिली जेल में शूटिंग की इजाजत

सैफ की फिल्म को नहीं मिली जेल में शूटिंग की इजाजत

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Barabanki
Barabanki Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सिने स्टार सैफ अली खान की फिल्म बुलेट राजा की शूटिंग के लिए जेल के भीतर जाने की इजाजत नहीं दी गई जिससे जेल गेट के बाहर से ही शॉट लेकर पूरी यूनिट को वापस लौटना पड़ा। हालांकि देर शाम तक अनुमति के लिए दोनों पक्षों में बातचीत चलती रही लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शूटिंग के दौरान कानून-व्यवस्था के मद्देनजर खुद डीआईजी कारागार गोरखपुर परिक्षेत्र भी यहां पहुंच गए और शाम तक यहां डटे रहे। इस दौरान शूटिंग देखने वालों की यहां जबरदस्त भीड़ जमी रही लेकिन सख्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते कोई भी शूटिंग स्थल के करीब नहीं पहुंच पाया। हालांकि काफी देर बाद सैफ खुद शूटिंग छोड़कर आए और मीडिया से औपचारिक बातचीत की।
विज्ञापन

मालूम हो कि इन दिनों तिगमांशू धूलिया के निर्देशन में बनने वाली फिल्म बुलेट राजा की शूटिंग लखनऊ और बाराबंकी में चल रही है।
इसी क्रम में मंगलवार को सुबह दस बजे फिल्म की यूनिट बाराबंकी जिला कारागार पहुंची और अधीक्षक से जेल के भीतर शूटिंग की इजाजत मांगी लेकिन उन्हें कारागार प्रशासन द्वारा मना कर दिया गया। इसके बाद यूनिट ने जेल गेट के बाहर ही कैमरे लगाकर लोकेशन शूट करनी शुरू कर दी। फिल्म में सैफ अली खान और जिमी शेरगिल जैसे स्टार के होने की खबर सुनते ही उन्हें देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ उमड़ने लगी लेकिन स्थल से सौ मीटर की दूरी पर ही निजी सुरक्षा गार्डों और पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इससे उन्हें निराशा हाथ लगी। हालत यह रही की मीडिया को भी रोक दिया गया। करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद जब मीडिया ने दबाव बनाया तो डायरेक्टर तिगमांशू धूलिया बाहर आए और लोगों को समझाने की कोशिश की। इसके थोड़ी देर बाद जब फिर से लोगों ने हो-हल्ला मचाया तो शूट छोड़कर सैफ अली खान निर्माता राहुल मित्रा के साथ आए और बातचीत की।
विज्ञापन

सैफ ने बताया कि बुलेट राजा दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है। इसमें वे बुलेट राजा की भूमिका में हैं। कहानी की बाबत उन्होंने बताया कि फिल्म पुलिस, माफियाराज व रोमांस पर बेस्ड है। फिल्म में राजबब्बर, गुलशन ग्रोवर, चंकी पांडेय, सोनाक्षी सिन्हा, जिमी शेरगिल, इरफान खान जैसे बड़े सितारे भी हैं। बाराबंकी के जिला कारागार के चयन की सवाल पर उन्होेंने बताया कि यह उनके डायरेक्टर का निर्णय है। उन्होंने बताया कि फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ व बाराबंकी में ही पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म का निर्देशन पान सिंह तोमर जैसी बेहतरीन फिल्म देने वाले तिगमांशू धूलिया कर रहे हैं और निर्माता राहुल मित्रा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed