{"_id":"125-46957","slug":"Barabanki-46957-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर मौत
Barabanki
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर चौराहे पर उधवापुर मेले से मूंगफली बेचकर वापस घर जा रहे एक व्यक्ति को ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे मेें उसके साथ जा रहा पौत्र बाल-बाल बच गया।
हिम्मतपुर चौराहे पर रविवार को कोठी थाना के ग्राम रैसंडा निवासी घिसियावन (50) व उसका पौत्र उधवापुर मेेले में ठेला लगाकर मूंगफली बेचने गए थे। ठेला लेकर वापस घर लौट रहे थे कि बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर बाराबंकी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने घिसियावन को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे मेें उसका पोता हरीश टक्कर लगने से दूर जा गिरा और बाल-बाल बच गया।