{"_id":"125-46516","slug":"Barabanki-46516-125","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के लिए सजा बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस के लिए सजा बाजार
Barabanki
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। धनतेरस और दीपावली के लिए बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। आभूषण, बर्तन, कपड़े, मूर्ति, इलेक्ट्रॉनिक आइटम व गाड़ियों के शोरूम से लेकर मिठाई व लाई-चूरा की दुकानें सज गई हैं। त्योहार की पूर्व संध्या पर बाजार में खासी रौनक और भीड़ रही। वहीं शनिवार के चलते वाहनों की बिक्री तो नहीं हुई लेकिन धनतेरस के लिए कई वाहन बुक कराए गए।
रविवार को धनतेरस को लेकर दुकानदार काफी उत्साहित हैं। सर्राफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, मिष्ठान, लाई-चूरा से लेकर अन्य दुकानें धनतेरस पर होने वाली बिक्री के लिए सजाई गई हैं। वहीं वाहनों के शोरूम भी सजकर तैयार हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाजार में तरह-तरह के ऑफर हैं। वहीं चिराग के लिए मिट्टी के दीपक से लेकर मोमबत्ती और चायनीज झालरों की बाजार में भरमार है। गौरतलब है कि धनतेरस पर सोने चांदी के आभूषण, मूर्ति, इलेक्ट्रानिक आइटम और वाहनों की खूब बिक्री होती है। शहर में खुले नए मॉल व शॉपिंग सेंटर भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। ग्राहक भी धनतेरस पर खरीददारी करने को तैयार हैं।
खोवा, तेल और मिठाई के भरे नमूने
बाराबंकी। एफएसडीए की टीम ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करके खोवा, खाद्य तेल और मिठाई के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं। टीम की इस कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके पांडेय की अगुवाई में पहुंची टीम ने धनोखर के निकट संचालित मिठाई की दुकान पर छापा मारा। टीम ने यहां से बूंदी के लड्डू का नमूना भरा। इसके बाद सतरिख रोड स्थित एक दुकान से खाद्य तेल का नमूना भरा। टीम द्वारा की जा रही छापेमारी की भनक लगते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इसी बीच टीम ने धनोखर रोड स्थित खोवा मंडी में छापा मारकर दो नमूने भरे। टीम के साथ केके त्रिपाठी, वीके मालवीय, अनिल यादव, पवन वर्मा, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि छापेमारी का अभियान निरंतर चलता रहेगा। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
नन्हे-मुन्नों ने सजाई रंगोली
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। शनिवार को आकांक्षा चिल्ड्रेन एकेडमी के बच्चों ने दीपावली के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंग बिरंगी सुंदर रंगोलिया बनाकर लोगों का मनमोह लिया। विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगोलियों के माध्यम से सामाजिक कुप्रथाओं को उजागर किया। इसमें दहेज हत्या, बाल शोषण आदि विषयों पर रंगोली सजाई गई। इस मौके पर विद्यालय की अध्यक्ष राधा सिंह, निदेशक डॉ. रमेश सिंह, मनीष पांडेय मौजूद रहे। वहीं विदूषी सिंह, खुशबू, आर्यन गुप्ता, साबरीन, महिमा जैन, श्रद्धा गुप्ता, उत्कर्ष सहित कई छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।