फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   987 seats vacant in ITI, chance to get admission till 11

Barabanki News: आईटीआई में 987 सीटें रिक्त, 11 तक प्रवेश का मौका

Thu, 10 Jul 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 10 Jul 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
987 seats vacant in ITI, chance to get admission till 11
बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 11 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। विभिन्न आईटीआई मेंं 1721 सीटों के इतर अब तक 734 अभ्यर्थी प्रवेश ले चुके हैं। इसके बावजूद प्रवेश के लिए 987 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक अभ्यथी 11 जुलाई तक रिक्त सीटों पर प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए अभ्यर्थियों को सभी मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ काउंटर पर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। जिले में पांच राजकीय व 24 निजी आईटीआई हैं। इनमें प्रथम चरण की सूची जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। आईटीआई महुआमऊ में 458 सीटों के सापेक्ष 178 अभ्यर्थियाें ने दाखिला लिया है। यहां पर 280 सीटें रिक्त हैं। आईटीआई फतेहपुर में 278 सीटें हैं यहां पर 157 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

इसी तरह नवाबगंज आईटीआई में 367 सीटों में से 193, बनीकोडर में 315 में से 190, सिरौलीगौसपुर में 303 में से 167 सीटें रिक्त हैं। नोडल प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि जो छात्र चूक गए है या किसी कारण से प्रवेश नहीं ले सके हैं, उनके लिए अब 11 जुलाई तक का समय है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को अपने मूल शैक्षिक प्रमाणपत्रों, फोटो और आधार कार्ड के साथ संबंधित संस्थान में आकर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed