फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   950 villages lost electricity due to broken poles and wires

Barabanki News: खंभे व तार टूटने से 950 गांवों की बिजली गुल रही

Thu, 04 Jul 2024 05:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 04 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
950 villages lost electricity due to broken poles and wires
बाराबंकी। बारिश के चलते कई स्थानों पर पेड़ व डाल गिरने से बिजली के खंभे व तार टूट गए। इससे शहर समेत करीब 950 गांवों की बिजली गुल रही। शहरी क्षेत्र में कहीं सात आठ तो कहीं 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन कई गांवों में अभी भी बिजली नहीं आई। बिजली न रहने से लोगों का पानी के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन


शहर में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह एक घंटे और दोपहर बाद करीब दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। इससे लखपेड़ाबाग, आवास विकास कॉलोनी, अभय नगर, कंपनीबाग, सिविल लाइन मोहल्ला प्रभावित रहा। रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार भरसवां गांव व डिग्री कॉलेज के पास मुख्य लाइन पर पेड़ गिरने से कस्बा, गणेशपुर, महादेवा, ददौरा, रानीबाजार, कोटवाधाम, रेहरिया, लालगंज, थोरथिया, समेत 600 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे करीब 12 लाख की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन


दरियाबाद क्षेत्र के हूंसेपुर, भूइंदेपुर व मेडईपुरवा गांवों में पेड़ व डाल गिरने से एचटी लाइन के तार टूट गए। इससे तारापुर, लालगंज, नोहरेपुर, किला बेलहरी समेत सौ गांवों की बिजली आठ घंटे गुल रही। फतेहपुर क्षेत्र के बसरा व मोहलिया गांव के पास तार टूटने से बेहडपुरवा, मित्ताई, खेवली, बहरौली, घुंघटेर, रामपुर व मोहनापुर समेत 250 गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब 14 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई लेकिन करीब 16 गांवों में अभी भी बिजली नहीं आई। इससे करीब ढाई लाख आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता मनोज सोनकर का कहना है कि बारिश से लाइन ब्रेकडाउन मेंं रही लेकिन सभी फाल्ट दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है। सभी अधिशासी अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी फाल्ट आए, उसे तुरंत दुरुस्त करा दिया जाए। सभी उपकेंद्रों पर कर्मचारियों की टीम को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed