{"_id":"305776d4026b807d9e563ba4361229c0","slug":"94-percent-of-the-vote-in-bar-association-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन के चुनाव में 94 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन के चुनाव में 94 प्रतिशत मतदान
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में 21 पदाें पर 71 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया है। इसमें 1543 में से 1453 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह करीब 94 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना बुधवार को होगी।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। शुरुआत में मतदान की गति काफी धीमी रही। 11:30 बजे तक मात्र 205 मत पड़े थे। दोपहर बाद मतदान में तेजी आई और दो बजे तक 900 वोट पड़ गए। इसके बाद काफी भीड़ बढ़ गई। साढे़ तीन बजे तक मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
नियमित वकालत नहीं करने वाले कई मतदाता भी वोट डालने पहुंचे। चार बजे के बाद मतदान की गति धीमी हो गई। मतदान के दौरान परिसर के बाहर दिन भर प्रत्याशी व उनके समर्थक डटे रहे। कुल 1543 मतदाताओं में से शाम पांच बजे तक 1453 ने मतदान किया। मतगणना बुधवार को होगी।