{"_id":"5c436d84bdec2256b807ea6c","slug":"91547922820-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन करोड़ से तैयार होंगे स्कूल और पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन करोड़ से तैयार होंगे स्कूल और पीएचसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3.5 करोड़ से बनेंगे दो प्राथमिक स्कूल और एक पीएचसी
बाराबंकी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में चल रहे प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिले में दो प्राथमिक विद्यालयों समेत एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा।
केंद्र व राज्य सरकार से मिली स्वीकृति के बाद विभाग ने इसकी कवायद तेज कर दी है। अल्पसंख्यक बहुल ब्लॉकों में इन भवनों के निर्माण के बाद क्षेत्र के नौनिहालों और स्थानीय लोगों को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बजट जारी होते ही इनका निर्माण शुरू हो जाएगा।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार ने जिले में दो प्राथमिक विद्यालय और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है। तीन करोड़ 44 लाख रुपये से बनने वाले इन भवनों का निर्माण अल्पसंख्यक बहुल फतेहपुर ब्लॉक के तीन गांवों में कराया जाएगा।
विज्ञापन
इससे वहां के आसपास के नौनिहालों और स्थानीय लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काफी हद तक लाभ मिलेगा। तीन करोड़ 44 लाख के प्रस्तावित लागत में दो करोड़ छह लाख 87 हजार रुपये केंद्र एक करोड़ 37 लाख नौ हजार रुपये राज्य सरकार देगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार ने बताया कि फतेहपुर के छंदवल, मझगवां शरीफ और भगौली में प्राथमिक विद्यालय तथा पीएचसी का निर्माण कराने की स्वीकृति मिली है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था वक्फ विकास निगम को सौंपी गई है। बजट मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।