{"_id":"5b6c69454f1c1bcb2e8b55c6","slug":"91533831493-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर लगे जाम में जूझते रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर लगे जाम में जूझते रहे राहगीर
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर लगे जाम में जूझते रहे राहगीर
फोटो-31
बाराबंकी। फैजाबाद हाईवे पर लगे जाम से बृहस्पतिवार को भी लोग परेशान रहे। रूट डायवर्जन के चलते भारी वाहनों के आवागमन पर रोक से हाईवे के दोनों साइड पर ट्रक खड़े होने से जाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
बताते चले कि शहर इलाके में लखनऊ बार्डर सफेदाबाद से लेकर सफदरगंज चौराहे से अहमदपुर व रामसनेहीघाट के पास फैजाबाद जिले के बार्डर तक पिछले तीन दिनों से हाईवे पर जाम की स्थिति है। इसके अलावा बहराइच मार्ग पर भी यह समस्या है। बताते चले कि फैजाबाद में अयोध्या मेला व महादेवा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन किया गया है। मार्ग परिवर्तन को लेकर पिछले तीन दिनों से सफदरगंज चौराहे पर भारी वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई है। जिससे छोटे वाहनों के साथ पैदल जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहर इलाके में सफेदाबाद से लेकर हाईवे बाई पास पर बड़ेल, पल्हरी क्षेत्र में भी जाम लगा है। जाम के चलते राहगीर काफी परेशान है। एएसपी दिगंबर कुशवाहा का कहना है रूट डायवर्जन दस अगस्त को समाप्त होने पर ही इस समस्या का समाधान हो सकेगा।