{"_id":"594025b54f1c1b2f098b463e","slug":"91497376181-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी से नदारद मिले डॉक्टर परिजनों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी से नदारद मिले डॉक्टर परिजनों ने काटा हंगामा
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी पर डॉक्टर न मिलने पर हंगामा
स्टाफ ने लगाया तीमारदारों पर अभद्रता का आरोप
एफआरयू सेंटर फतेहपुर सीएचसी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (बाराबंकी)। सड़क हादसे में घायलों को लेकर परिवारीजन सीएचसी पहुंचे तो इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं मिले। चिकित्सक आवास पर थे। उनके आने में देर होने पर परिवारीजन हंगामा करने लगे। वहां मौजूद पैरामेडिल स्टाफ से अभद्रता करने पर सभी कोतवाली जा पहुंचे। स्टाफ का आरोप है कि हंगामा करने वालों ने सीएचसी परिसर में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर को उठा ले गए।
सोमवार रात करीब 11 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नौबस्ता निवासी चन्दन, शुभम व रामपाल सिंह बाइक से भगौली से फतेहपुर की ओर आ रहे थे। बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने भगौली चौराहे पर ठोकर मार दी। हादसें में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुची एंबुलेंस तीनों घायलों को सीएचसी फतेहपुर लेकर पहुंची। सीएचसी पर मौजूद वार्ड बॉय शत्रोहन, फार्मासिस्ट जेएन पांडेय, सफाई कर्मी रामकुमार ने एंबुलेंस से घायलों को उतार ही रहे थे तब तक परिजन अस्पताल पहुंच गए। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. शोभनाथ उस समय ड्यूटी के बजाए अपने आवास पर थे। मौके पर डॉक्टर को न देख परिवारीजन हंगामा शुरू करने के साथ पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ मारपीट पर अमादा हो गए। अस्पताल कर्मियों व आरोपियों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि वहां मौजूद फार्मासिस्ट को जबरन गाड़ी में बिठाने लगे। मौके पर पहुंचे डॉ. शोभनाथ ने हालात को बिगड़ता देख भागते हुए सीधे कोतवाली पहुंच गए और पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी। जब तक पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंचते तब तक हंगामा कर रहे लोग तीनों घायलों को लेकर भाग निकले।
स्टाफ का आरोप है कि परिवारीजन अपने साथ ऑक्सीजन सिलेंडर तक उठा ले गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरसी वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को तत्काल लिखित रूप से दी गई थी, पर समय से पुलिस नहीं पहुंची। कस्बा चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, तब तक अस्पताल से सभी लोग जा चुके थे।